जीवन रस पीना है तो पी श्याम नाम का पीलाjeewan ras peena hai to shyam naam ka pyalaa


जीवन रस पीना है तो पी श्याम नाम का पीला,
अपने मन से बोल जरा तू जय कृष्ण गोपाला,
जय श्री कृष्णा जय गोपाला,

इनके हाथ में छोड़ दे तू अपने जीवन की डोर,
बढ़ के पकड ले इनका दामान ना जा तू कही और,
और चला जा ले जाए जिस और ये मुरली वाला,
इनके भरोसे नैया छोड़ दे आप बने रखवाला,
जय श्री कृष्णा जय गोपाला,

हाथ जोड़ कर बोल दे इनको पार लगाने वाले ये,
चरणों में इनके झुकती दुनिया गैयाँ चराने वाले ये,
केसे न तुझको पार लगाये काली कमली वाला,
भगतो के है  ये गोविंदा यही है दीन दयाला
जय श्री कृष्णा जय गोपाला,

जब भगतो ने इनको पुकारा दोड चले आये ये,
संकट जब भगतो पर आया लाज बचाने वाले ये,
सब को ये तो पार लगाये तिर्शी चितवन वाला,
हम भी आये शरण में तेरी पार लगा नंदलाला,
जय श्री कृष्णा जय गोपाला,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1502 downloads)