आनंद पावो मिल गावो नाम राधा राधा

आनंद पावो मिल गावो नाम राधा राधा,
राधा नाम के रस में जो डूबे रहते है,
वो भुजा उठा कर कहते है,
आनंद पावो मिल गावो नाम राधा राधा,

रा सुन कर के कृष्ण दौड़े आते है,
धा सुन के ही किरपा बरसते है,
नाम मुरली में श्याम यही गाते है,
आनंद पावो मिल गावो नाम राधा राधा,

जब नाम की मस्ती चढ़ जाती है,
जिधर देखो श्री जी नजर आती है,
डूबे मस्ती में रसिक ये रहते है,
आनंद पावो मिल गावो नाम राधा राधा,

कहे मधुप जो राधा रास पीते है,
इसी नाम सहारे वो जीते है,
वो तो आनंद लेहरो में बहते है
आनंद पावो मिल गावो नाम राधा राधा,

download bhajan lyrics (1574 downloads)