गजानन आये है आये है द्वार हमारे

गजानन आये है आये है द्वार हमारे,
गोरा जी के छोटे से ललना,
भोले नाथ के प्यारे,
गजानन आये है आये है द्वार हमारे,

नगर नगर घर द्वार सजाओ,
सखियों तुम भी मंगल गाओ,
ढोली ढोल भजा रे,
गजानन आये है आये है द्वार हमारे,

गोरी ललन बल बुद्धि देते,
हर चिंता हर दुःख हर लेते,
जम के ला जैकारे,
गजानन आये है आये है द्वार हमारे,

विशद ये लगन भाव से पूजे,
दया प्रभु शेहनाज पे कीजिये,
तू भी शरण में आ रे
गजानन आये है आये है द्वार हमारे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1426 downloads)