श्याम मेरे घर में आओ

थाने भोग लगावा बाबा कर कर मनवार,
बेगा बेगा आवो बाबा सुन भगता री पुकार,
श्याम मेरे घर में आओ श्याम मेरे घर में आओ,

घर में तुम आओ तो मुलाक़ात होगी,
मुलाकात में बाबा तुमसे बात होगी,
इक नजर किरपा की डालो श्याम धनि सरकार
श्याम मेरे घर में आओ श्याम मेरे घर में आओ,

सबसे पहले थाने चौंकी पे बिठावा,
बिके बाद बाबा थाने तिलक लगावा,
अपने हाथा से खिलावा कर कर मैं मनवार,
श्याम मेरे घर में आओ श्याम मेरे घर में आओ,

छोटी सी कुटियाँ मेरी छोटा सा घर मेरा,
महलो के तुम को वासी रुतबा तेरा बड़ा,
श्याम शुभम  कहे बड़ा प्रेम सु सुन लीजियो पुकार,
श्याम मेरे घर में आओ श्याम मेरे घर में आओ,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1311 downloads)