हमारे प्यारे लाडली लाल हमे प्राणो से प्यारे है

हमारे प्यारे लाडली लाल हमे प्राणो से प्यारे है,
ठाकुर ठकुरानी श्री ब्रिज के गो लोक से पधारे है,

श्री बरसाने के ब्रह्माचल पे है श्री जी का भव्ये मंदिर,
बड़े सूंदर युगल दर्शन बड़े दिलकश नजारे है,
हमारे प्यारे लाडली लाल हमे प्राणो से प्यारे है,

नीलम्बरधर है श्री राधा पीताम्भरदर है मनमोहन,
छटा बड़ी रस रसीली है मनोहर भूशण धारे है,
हमारे प्यारे लाडली लाल हमे प्राणो से प्यारे है,

मधुप हरी रसिको संतो को परम् धन ये युगल जोड़ी,
श्री लाडली लाल की महिमा देव मुनि गावत सारे है,
हमारे प्यारे लाडली लाल हमे प्राणो से प्यारे है,

download bhajan lyrics (1229 downloads)