तेरा झूठा मोह जगत मेंtera jhoota moh jagat me tote se boli maina gairo se matlab kya hai apno se bach ke rehna


तेरा झूठा मोह जगत में तोते से बोली मैना
गैरों से मतलब क्या है अपनों से बच के रहना

श्री राम हुए वनवासी अपनो से धोखा खाया
वो मोसी भी अपनी थी जिसने वनवास दिलाया
सब आनी जानी माया सुख है तो दुःख भी सहना
गैरो से मतलब क्या है अपनों से बचके रहना

श्री कृष्ण हुये अवतारी जाने जन्म जेल में पाया
मामा ही दुश्मन बन गया था अपना नही पराया
बहन को जेल भिजवाया ना माना किसी का कहना
गैरो से मतलब क्या है अपनों से बचके रहना

रावण विद्वान् हुआ था अपनों से धोखा खाया
वो भाई भी अपना था जाने सारा भेद बताया
प्रहलाद ने धोखा खाया पद गया अग्नि में दहना
गैरो से मतलब क्या है अपनों से बचके रहना

जो अपनों से दगा करेगा वो सात जनम भोगेगा
तू किस पे करे भरोसा चल उड़ जा हंस अकेला
दुनिया का झूटा मेला है हरीश गुरु का कहना
गैरो से मतलब क्या है अपनों से बचके रहना

uploaded by : ललित शर्मा, सिहानी ।

श्रेणी
download bhajan lyrics (2484 downloads)