खाटू में ये चमत्कार देखा

खाटू में ये चमत्कार देखा,
याहा मूर्ति भी बोले पहली बार देखा,
खाटू में ये चमत्कार देखा

पहले तो लगती थी ये बाते सुनी सुनाई,
जब खाटू में आके बाबा तुझसे नजर मिलाई,
तुम समाने खड़े साकार देखा,
खाटू में ये चमत्कार देखा

जब जब भी देखा तुझको बाबा दिल की बात सुनाई,
घोर से देखा तो तुझको तेरी आंखे भी भर आई,
आखो से अश्वन की बाबा धार देखा,
खाटू में ये चमत्कार देखा

यहाँ पे इतना प्यार मिला बाबा सोनू हुआ दीवाना,
मूर्ति में भी प्राण है होते यही पे आकर जाना,
तेरे जैसा कही न दरबार देखा,
खाटू में ये चमत्कार देखा

download bhajan lyrics (1276 downloads)