बिन बोले मेरी मैया सब जान जाती है

बिन बोले मेरी मैया सब जान जाती है,
मेरा संकट हरने को मैया दौड़ी आती है,
बिन बोले मेरी मैया सब जान जाती है

ये दूर नहीं हमसे बस याद करो मन से,
जिस ने तेरा नाम लिया वो पार हुआ तब से,
मेरी किस्मत का ताला माँ खोल जाती है,
मेरा संकट हरने को मैया दौड़ी आती है,
बिन बोले मेरी मैया सब जान जाती है

अब तेरे सिवा मुझको कोई चाह नहीं है माँ,
दुनिया की अब मुझको परवाह नहीं है माँ,
मेरी डूभ न जाए नैया माँ नाव चलाती है
मेरा संकट हरने को मैया दौड़ी आती है,
बिन बोले मेरी मैया सब जान जाती है

अब भूल मेरी मैया तुझे छोड़ कहा जाऊ,
चरणों में सेवा देदे तेरी सेवा में लग जाऊ,
मुझपर अपनी ममता हर बार लुटाती है,
मेरा संकट हरने को मैया दौड़ी आती है,
बिन बोले मेरी मैया सब जान जाती है

download bhajan lyrics (1172 downloads)