जय माता की बोल प्यारे जय माता की बोलjai mata ki bol pyaare jai mata ki bol


जय माता की बोल प्यारे जय माता की बोल
नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

चढ़ जा चढ़ायी जाकर माँ को मना ले
कर दे तू जीवन को माँ के हवाले
अमृत की गगरी में विष को ना घोल
नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

भर देगी जगदम्बे तेरे भण्डारे
बिगड़ी माँ तक़दीर पल में संवारे
हे मौका मन की तू आँखों को खोल
नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

कर देगी तुझपे ये करुणा का साया
मुह माँगा फल माँ से दुनिया ने पाया
धर्म की तराजू में नेकी को तौल
नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

दीपक जला ले तू श्रद्धा लगन से
सब कुछ मिलेगा माँ की शरण में
हे सच्चा सौदा तू लेले मोल
नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

जय माता की बोल प्यारे जय माता की बोल
नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

download bhajan lyrics (1305 downloads)