सब कुछ मिलेगा साई से अर्जी लगा के देखिये

शिर्डी में जाके चरणों में सिर को जुका के देख ले,
सब कुछ मिलेगा साई से अर्जी लगा के देखिये,

साई के दर से कोई भी खाली ना आया है,
सब को गले से साई ने अपने लगाया है ,
पल में बदल ते है यह किस्मत के सारे लेख ये,
सब कुछ मिलेगा साई से अर्जी लगा के देखिये,

चोला फकीरो का मगर खैरात बाँट ते है,
इस बात को जमाने में सब लोग जानते है,
साई शरण में इक दफा केवल ही जाके देखिये,
सब कुछ मिलेगा साई से अर्जी लगा के देखिये,

गिरास वचन जो साई ने भगतो को दे दिए है,
उनको को तो मेरे साई ने पुरे ही कर दिए है,
दुनिया पर्दा आँखों से शर्मा हटा के देखिये,
सब कुछ मिलेगा साई से अर्जी लगा के देखिये,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1211 downloads)