तू बिगड़े बनाये सब काम मेरे खाटू वाले श्री श्याम

तू बिगड़े बनाये सब काम मेरे खाटू वाले श्री श्याम,
जिंदगी मेरी तेरे है नाम
तू बिगड़े बनाये सब काम

तेरे सिवा कोई दूजा नहीं,
ना कोई दूसरा पूजा,
वारि जाओ मैं तुजपे मेरे श्याम दिल में मेरे न कोई दूजा,
तेरे नाम से चले मेरा नाम मेरे खाटू वाले श्री श्याम,

लागि है तुझसे मेरी जब से लगन शीतल हुआ मेरा मन,
रोम रोम में तू है समाया रहना है तेरी शरण,
तू है प्रीती का हर सुबह शाम
मेरे खाटू वाले श्री श्याम,

download bhajan lyrics (1214 downloads)