श्याम ही साँसों मे बस्ते

श्याम ही साँसों मे बस्ते
श्याम ही धड़कन
श्याम की ही है अमानत
अपना ये जीवन

श्याम ही दृष्टि हमारी
श्याम ही दर्शन
शयम् ही जिव्हा मे बस्ते
श्याम ही सुमिरन

श्याम ही माता पिता है
श्याम ही भगवान
श्याम ही पूजन हमारा
श्याम ही वंदन

श्याम फूलों की माहेक है
श्याम ही है रंग
श्याम ही हर सुख हमारा
श्याम ही आनंद

श्याम ही पूंजी हमारी
श्याम अपना धन
श्याम से प्रीत सोनू
श्याम से संबंध

श्याम ही साँसों मे बस्ते
श्याम ही धड़कन
श्याम की ही है अमानत
अपना ये जीवन

श्रेणी
download bhajan lyrics (1257 downloads)