झुंझुनू में लगाकर बैठी जो दरबार है jhunjhun me lgaakar bethi jo darbar hai


झुंझुनू में लगाकर बैठी जो दरबार है
वो झुँझन वाली मेरी पालनहार है
उनके ही इशारों चलता ये संसार है
पालनहार है खेवनहार है

बन जाए बिगड़ी सबकी ये बिगड़े काम बनाती
बच्चों को दादी अपने है पलकों पर बिठाती
इनकी ममता के आगे सब बेकार है
पालनहार है खेवनहार है

दुनिया में सतिया बहुत हैं सिरमौर है मेरी दादी
है कलयुग की अवतारी जिसे पूजे दुनिया सारी
भक्तों के भरती ये तो भण्डार है
पालनहार है खेवनहार है

दुनिया ठुकराए जिसको उसे दादी गले लगाती
जग में पहचान बने इस लायक मैया बनाती
अशोक के सर पे भी माँ तेरा हाथ है
पालनहार है खेवनहार है

download bhajan lyrics (1534 downloads)