एहसान ले किसीका हम को नहीं गवाराehsaan le kisika hum ko nhi gawara


एहसान ले किसीका हम को नहीं गवारा,
जीन को जब है काफी तेरे नाम का सहारा,
एहसान ले किसीका हम को नहीं गवारा,

काबिल नहीं हु जिसके वो नाम ले लिया है,
पूछे बिना ही तुझसे तेरा नाम ले लिया है,
इस के सिवा न या कुछ और तो तुम्हरा,

माना के धीरे धीरे मेरी नाव चल रही है,
लेकिन सही दिशा में मंजिल पे बढ़ रही है,
बले देर से मिले पर मिल जाएगा किनारा,

तेरा नाम लेके जागे तेरा नाम लेके सोते,
तेरे नाम के सहारे जीवन हमारा बीते,
अपना तो चल रहा है आराम से गुजारा,

तेरे नाम का करिश्मा मैंने तो जब से जाना,
सब छोड़ कर हुआ हु तेरे नाम का दीवाना,
सोनू जहां में सब से तेरा नाम लगता प्यारा,

download bhajan lyrics (1425 downloads)