लक्ष्मी माँ तेरे बिना मान न मिले

लक्ष्मी माँ तेरे बिना, मान न मिले,
मान न मिले माँ, सम्मान न मिले l*ll

पैसे बिना कोई, काम नहीं होता,
"काम नहीं होता कहीं, नाम ना होता" ll
धन के बिना तो, पहचान ना मिले,
मान न मिले माँ, सम्मान न मिले l
लक्ष्मी माँ तेरे बिना,,,,,,,,,,,,,,,,,,,F

तुम ही धनवर, छाँ करती हो,
"निर्धन की, झोली भर्ती हो" ll
तेरी दया बिना, वरदान ना मिले,
मान न मिले माँ, सम्मान न मिले l
लक्ष्मी माँ तेरे बिना,,,,,,,,,,,,,,,,,,,F

पूजा करते, देव तुम्हारी,
"ऊमा रमा, तुम पर बलिहारी" ll
नाम के बिना तो कहीं, दान ना मिले,
मान न मिले माँ, सम्मान न मिले l
लक्ष्मी माँ तेरे बिना,,,,,,,,,,,,,,,,,,,F

माँ सबके, भंडारे भरना,
"तुम बिन क्या, जीना क्या मरना" ll
पैसे बिना दुनियाँ में, ज्ञान ना मिले,
मान न मिले माँ, सम्मान न मिले l
लक्ष्मी माँ तेरे बिना,,,,,,,,,,,,,,,,,,,F
धुन- दुनियां चले न श्री राम के बिना
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल
download bhajan lyrics (734 downloads)