खेले राधे संग कन्हियाँ आज बिरज में होली रेkhele radhe sang kanhiyan aaj brij me holi re


खेले राधे संग कन्हियाँ आज बिरज में होली रे,
सब मिल नाचे ता ता थइया,
आज ब्रिज में होली रे,
खेले राधे संग कन्हियाँ आज बिरज में होली रे,

श्याम सलोना मस्त मगन हो रंग गुलाल उड़ावे है,
हर गोपी हर ग्वाले को दोहड़ा के रंग लगावे है,
धूम मचावे रास रचिया आज ब्रिज में होली रे,

गुजिया बर्फी बालूशाही रसगुले मंगावो जी,
खूब मिठाई बांटे सब ने मिल के भगवा गाओ जी,
नन्द बाबा संग झूमे मैया आज ब्रिज में होली रे,

फागण लगते ही भगतो की हो जाती बल्ले बल्ले,
श्याम भजन सब मिल कर गाते भजनो की मस्ती चल रे,
मोहित कर दी श्याम मुरलियाँ, आज ब्रिज में होली रे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1251 downloads)