श्याम दरबार सजाया हैshyam darbar sajaya hai


आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,
शुभ दिन आया है श्याम दरबार सजाया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,

श्याम की मूरत रख के चरण में सिर को धर के,
ढ़ोकलो श्याम धनी को यो गात पवित्र करके,
सीधा रास्ता पार जान का यही बताया है ,
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,

आज दिल होगा परशन श्याम के होंगे दर्शन,
धर्म की महफ़िल है ये करो सब भाव से कीर्तन,
शुभ कर्मो की खातिर सब को मिली ये काया है
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,

सदा राजा न रानी सदा नहीं सिखर जवानी,
सदा रंग रूप रहे न सदा नहीं ये जिंदगानी,
फिर जोगी ने आवा गमन का खेल रचाया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,

तालियां जम के बजाना आज है श्याम रिझाना
देवता खुश हो जाए शेखर का मान लो कहना,
श्याम किरपा से इस बल का भाग समाया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,

download bhajan lyrics (1273 downloads)