प्यारी राधा यु को प्यारो प्यारो बरसाना,
राधा रस पीने वालो का ये मयखाना
महफ़िल मेह्खाना बड़ा मशहूर है,
हर पीने वाले चेहरे पे नूर है,
सस्ते में मस्ती लुटे ज़माना,
राधा रस पीने वालो का ये मयखाना
गम दुनिया से याहा मिले छुटकारा,
बेसहारो को याहा मिलता सहारा,
दुनिया जो ठुकराए याहा चले आना,
राधा रस पीने वालो का ये मयखाना
दुनिया के नशो से नशा ये प्यारा,
उम्र भर इसका न भूले नजारा,
पीने वालो का इबादत खाना,
राधा रस पीने वालो का ये मयखाना
राधा रस का ❛मधुप❜ जिनको जनून है,
बरसाने आके उन्हें मिलता सकून है,
राधा रास पीने यहां आता रोज कान्हा,
राधा रस पीने वालो का ये मयखाना