दुनिया ने सताया मेरा श्याम सलोना आया

दुनिया ने सताया मेरा श्याम सलोना आया,
तू भी प्राणी नाम जपे जा हो के मतवाला,
दुनिया ने सताया मेरा श्याम सलोना आया,

माया की ये जिंदगी है दो दिनों की दासी है हा,
बिचलित हुआ यो मन पावन है,
देखो जो घडी अटकी है,
काम काज सब रह जाएगा खाली हाथ चला जाएगा,
तू भी भगति करले बंदे हो कर के मतवाला,
दुनिया ने सताया मेरा श्याम सलोना आया,

मोह माया के न जाल में पड़ ना कोई ऐसा काज कर,
भवर में फस जायेगी नैया कौन करेगा बन के खवइयाँ
ऐसा वर मांगो प्रभु से अवगुण सारे दूर करे,
अभी समय है कर ले सेवा मेवा की न आस कर
दुनिया ने सताया मेरा श्याम सलोना आया,

download bhajan lyrics (1169 downloads)