मैं राधे राधे कहती main radhe radhe kehti


तू सोये भाग जगा दे रे मैं राधे राधे कहती
मेरे कृष्णा दर्श दिखा दे रे मैं राधे राधे कहती
मेरे कृष्णा मैं तुझे कहती
तू सोये भाग जगा दे रे मैं राधे राधे कहती

मेरे मन में भक्ति भर दो जी
मेरी साड़ी पीड़ा हर दो जी
नज़र महर की कर दो जी
मुझे भक्ति वर वाला वर दो जी
मैं राधे राधे कहती

तेरी दासी मैं हो जाउंगी
तेरे चरणों में खो जाउंगी
बस तेरा नाम ध्याऊँगी
अब और कुछ ना मैं चाहूंगी
मैं राधे राधे कहती

तू सबका है रखवाला जी
तेरा रूप बड़ा मतवाला जी
कहे कर्मा रोपड़ वाला जी
तेरे नाम की फेरु माला जी
मैं राधे राधे कहती

श्रेणी
download bhajan lyrics (1358 downloads)