मैं ना ना करती हार गई main na na karti har gai


मैं ना ना करती हार गई रंग डार गया,
छबीलो रंग डार गयो रंगेलो रंग डार गयो
मैं ना ना करती हार गई रंग डार गयो,

पिचकारी तक तक मारी लाल गुलाभी मैं कर डाली,
एसो री छबीलो मेरो श्याम एसो रे रंगीलो मेरो श्याम,
पिचकारी तक तक मारी लाल गुलाभी मैं कर डाली,
गुणगट में नजरियां पार  गई रंग डार गयो,
मैं ना ना करती हार गई रंग डार गयो,

आयो अचक नाखर में मोरी ,मेरी नरम कलाही मोड़ी,
एसो री छबीलो मेरो श्याम एसो रे रंगीलो मेरो श्याम,
आयो अचक नाखर में मोरी ,मेरी नरम कलाही मोड़ी,
मैं विनती कर कर हार गई रंग डार गयो,
मैं ना ना करती हार गई रंग डार गयो,

आदत नाइ हमे खेलन की बलि बलि जाऊ तेरे नैनं की,
एसो री छबीलो मेरो श्याम एसो रे रंगीलो मेरो श्याम,
आदत नाइ हमे खेलन की बलि बलि जाऊ तेरे नैनं की,
तेरी सूरत पे बलिहार गई रंग डार गयो,
मैं ना ना करती हार गई रंग डार गयो,

बरसाने की होली न्यारी मीठी लागे ब्रिज की गाली,
एसो री छबीलो मेरो श्याम एसो रे रंगीलो मेरो श्याम,
बरसाने की होली न्यारी मीठी लागे ब्रिज की गाली
मोपे होरी तेरी उधार गई गई रंग डार गयो,
मैं ना ना करती हार गई रंग डार गयो,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1600 downloads)