श्री वृन्दावन बिहारी शोभा है तेरी न्यारीshri vridhavan bihari shobha hai teri nyari


हरीदास के दुलारे तोपे वारे बलिहारे,
मोरमुकट पीताम्बर भारी,
श्री वृन्दावन श्री वृन्दावन बिहारी शोभा है तेरी न्यारी,

श्री राधिका रानी करुणा की कल्याणी,
बड़ो मिठो तेरो नाम बरसानो तेरो धाम,
प्रेम नगरी मस्त रस दानी,
श्री राधिका रानी करुणा की कल्याणी,

यमुना महारानी पावन तेरो पानी,
जो भी जल में न्हावे पाप शाप मिट जावे,
तेरी भक्ति में मुक्ति पानी,
यमुना महारानी पावन तेरो पानी,

गोवर्धन जावो परिकर्मा लगावो,
मिट जावे गई चौरासी यही कहे बृजवासी,
ब्रिज देव के संतन पावो,
गोवर्धन जावो परिकर्मा लगावो,

ये ब्रिज के नज़ारे है जग से न्यारे,
हे मधुप हरी प्यारे राधा कृष्ण गुण गा ले,
हरी श्याम का दर्शन पा ले,
ये ब्रिज के नज़ारे है जग से न्यारे,

download bhajan lyrics (1410 downloads)