बम बम बम बम शिव भोले

बम बम बम बम शिव भोले,
महाशिवरात्रि का है मेला मेरे भोले नाथ का है मेला,
सब झूम रहे नाच रहे खुशियों की है वेला ,
बम बम बम बम शिव भोले

शिव की महिमा का गुणगान करे हम,
शिव की जय जय करे हम,
शिव ही सूंदर शिव सत्ये है शिव से बना धरती अम्बर,
बम बम बम बम शिव भोले

कण कण शिव है छन छन शिव है,
तीनो लोको में शिव ही शिव है,
शिव महिमा का जाप करता दुःख से सुख का मिलाप करता पालता शिव मन अंदर
बम बम बम बम शिव भोले

श्रेणी
download bhajan lyrics (1318 downloads)