मेरा श्याम दयालु है हारे का सहारा है mera shyam dayaalu hai haare ka sahara hai


मेरा श्याम दयालु  है हारे का सहारा है
है वो नाथ नाथों का डूबे का किनारा है
मेरा श्याम दयालु  है.............

ढृढ़ है विश्वास तेरा वो निश्चित आएगा
तेरा रक्षक बन कर के सब पीर मिटाएगा
ये तो आदत है उनकी रोते को हँसता है
मेरा श्याम दयालु  है...........

करुणा के सागर हैं करुणा दिखलाते  हैं
जो करूँ पुकार सुने करुणा कर आते हैं
करुणा निधि उनको तो भव पार उतारा है
मेरा श्याम दयालु  है.........

जो प्रेम बांटते हैं वो श्याम के प्रेमी हैं
जो दया भाव रखते वो श्याम के नेमि हैं
मनहर वो भक्त सदा बाबा का दुलारा है
मेरा श्याम दयालु  है............

download bhajan lyrics (1274 downloads)