धुणो तपे राम को होवे कोई बड़ भागी

जां ने साचा सतगुरु मिल ग्या बांकी सुरता जागी
धुणो तपे राम को होवे कोई बड़ भागी

इस धूणे पर मीरां तप गयी तप गयी करमा बाई
सुआ पढ़ावत गणिका तापी जांकि लगन राम स लागी
धुणो तपे राम को...

इस धूणे पर सुरां तप गया तप गया सजन कसाई
नामदेव जी ऐसा ताप्या जांकि लगन राम से लागी
धुणो तपे राम को...

इस धूणे पर गोरक्ष तप गया तप गया नानक साईं
गोपीचंद भरथरी ताप्या जांकि लगन राम से लागी
धुणो तपे राम को..

इस धूणे पर नरसी तप गया तप गया सेना नाई
दास कबीरा ऐसा ताप्या जांकि लगन राम से लागी
धुणो तपे राम को...

श्रेणी
download bhajan lyrics (1415 downloads)