आ गया दादा देव का जन्मदिन

आया आया दादा देव का जन्मदिन आया
दादा देव जन्मदिन आया ……...
आया आया दादा देव का जन्मदिन आया

देखो कैसी शुभधड़ी
सब मिल देवे आज बधाई
प्यारा मंदिर खूब सजाया
दादा देव का जन्मदिन आया

केक कटे और बजे नगाड़े
मिलके धूम मचावे सारे
सबके मन को भाया
दादा देव का जन्मदिन आया

बारह ग्राम की ये ही आशा
होवे सबकी दूर निराशा
सबने शीश झुकाया
दादा देव का जन्मदिन आया

हर एक दशहरे मेला भरता
दादा मन की पूरी करता
देखो भजन हरीश ने गाया
दादा देव का जन्मदिन आया

श्रेणी
download bhajan lyrics (1241 downloads)