राम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का

राम नाम सुखदाई भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का

ये तन है कागज की पुड़ियाँ,
हवा चले उड़ जाई भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का

ये तन है मिटटी का डेला,
ओस पड़े गल जाई भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का

ये तन है फूलो की माला
हवा चले मुरजाई भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का

श्रेणी
download bhajan lyrics (1241 downloads)