अयोध्या में वापस आये श्री राम

राम रमैया राम रमैया सीता मैया,
अयोध्या में वापस आये श्री राम,
दीप जलाओ, दीवाली मनाओ
सफल कर लो अपने बिगड़े काम,
अयोध्या में वापस.....

घर घर में उजेला और पक रहे पकवान,
दुल्हन सी सजी धरती, आज आये भगवान्,
खुशिया विखेर दो, लेकर प्रभु का नाम,
अयोध्या में वापस.....

राम राम रटते, गुजर जाए उमरिया,
कृपा करो एसी, सीया के सांवरिया,
हर दर्द की दवा का नाम है राम राम,
अयोध्या में वापस.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (884 downloads)