डगमग डोले जीवन नैया बीच फँसी मझधार dagmag dole jeewan naiya beech fansi majdhar


डगमग डोले जीवन नैया बीच फँसी मझधार
पार लगा दे खाटू वाले थाम के तू पतवार
जिसके साथ खड़ा तू रहता होती ना उसकी हार
इस विश्वास की जीत का मुझको देदे तू उपहार
भरोसा एक तेरा है सहारा एक तेरा है

जिसका हाथ पकड़ लेता तू उसको कभी ना छोड़े
हे मालूम तू कभी किसी की उम्मीदें न तोड़े
यही तुम्हारी चाहत बाबा बन गयी सबकी इबादत
होनी कृपा की रोज़ लिखी है तुमने नई इबारत
भरोसा एक तेरा है सहारा एक तेरा है

ग़म के मारों का है ठिकाना सिर्फ तेरा ये द्वारा
तेरे धाम की बहती है बाबा प्रेम की अमृत धारा
देख नहीं सकता तू ंसवारिया कभी भी आँखें रोती
रोती आँखों में खुशियों के भर देता तू मोती
भरोसा एक तेरा है सहारा एक तेरा है

मैं भी सुनके चर्चा तुम्हारी आया तेरे द्वारे
धुंधले इस जीवन के कर दो तुम रंगीन नज़ारे
डोर सौंप दी हाथ में तेरे अब तुम इसे सम्भालो
कुंदन की लाज को सांवरिया को अपने गले लगा लो
भरोसा एक तेरा है सहारा एक तेरा है

download bhajan lyrics (1329 downloads)