मुझको निहारो प्यार से इक बार संवारे

मुझको निहारो प्यार से इक बार संवारे,
हारा हु मैं तेरी मुझे दरकार संवारे
मुझको निहारो प्यार से इक बार संवारे,

आके तो देख लीजिये हालत गरीब की
कोई खबर तो लीजिये मुझ बद नसीब की
ये जन्दगी हुई है बेजान संवारे
हारा हु मैं तेरी मुझे दरकार संवारे

आ जाइए के हो गया दिल मेरा तार तार,
ऐसे फसे इस जाल में आ के हमे उबार,
हालात आगे हो गए लाचार संवारे
हारा हु मैं तेरी मुझे दरकार संवारे

थक सा गया हु मैं प्रभु तुझको पुकार के,
कुछ तो रहम भी कीजिये मेरी गुहार पे
याचक है हम और तुम हो दातार संवारे
हारा हु मैं तेरी मुझे दरकार संवारे


download bhajan lyrics (1121 downloads)