सांवरिया सरकार बुला लो वृन्दावन

सांवरिया सरकार बुला लो वृन्दावन,
करते है मनुहार बुला लो वृंदावन

बांके बिहारी वृंदावन की शान है
धडक रहे धड़कन में हमारी जान है
हे जीवन आधार बुला लो वृंदावन,
करते है मनुहार बुला लो वृंदावन

श्री निधिवन की महिमा कितनी न्यारी है
करते रास याहा पे रमण बिहारी है
बरसे प्रेम रस धार बुला लो वृंदावन
करते है मनुहार बुला लो वृंदावन

यमुना जी के तट का खूब नजारा है
बंसी याहा भजाये नन्द दुलारा है
जाए कमल बलिहार बुला लो वृंदावन
करते है मनुहार बुला लो वृंदावन

श्रेणी
download bhajan lyrics (1156 downloads)