ये गोटेदार लहंगा निकली मां डाल के

यह गोटेदार लहंगा निकली मां डाल के
भक्त भी झुक झुक जाए मैया की चाल पे

निर्धन है बैठे मैया आस लगाई के
धन दौलत दे दो मैया भवन में आय के

कुंवारी बैठी मैया आस लगाई के
सुंदर वर दे दो मैया भवन में आए के

बाझन है बैठी मैया आस लगाई के
संतान दे दो मैया भवन में आए के

रोगी है बैठे मैया आस लगाई के
निरोगी काया दे दो मैया भवन में आए के

भक्त हैं बैठे मैया आस लगाई के
दर्शन है दे दो मैया भवन में आई के
   नीलम अग्रवाल

download bhajan lyrics (1272 downloads)