हारा मैं श्याम आके तुम मुझे सहारा दो haara main shayam aake tum mujhe sahara do


मेरी नैया ये डोलती इसे किनारा दो
हारा मैं श्याम आके तुम मुझे सहारा दो

क्या खता हो गई बता मुझको
अब तो दे खुशियों का पता मुझको
हुआ लाचार न सता मुझको
बोल देना तो कम से कम मुझे इशारा दो
हारा मैं श्याम आके तुम मुझे सहारा दो

तुम से माँगा तुम्ही से मांगे गे,
छोड़ तुझको कही न जायेगे
दास का फर्ज तो निभायेगे
दास को सेठ की शरण में तुम गुजारा दो
हारा मैं श्याम आके तुम मुझे सहारा दो

मेरी सचाई न छुपी तुम से
ना सेहन होती बेबसी हम से
रूठी लगती है जिन्दगी हम से
हारे निर्मल की आँखों में अब तो उजाला दो
हारा मैं श्याम आके तुम मुझे सहारा दो

download bhajan lyrics (1213 downloads)