दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में

दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में
नज़राना दिल का लाये बाबा तेरी नगरी में
दीवाना तेरा आया ....................

आते हैं तेरे दर पे दुनिया के नर और नारी
मैं भी मंगता आया बाबा तेरी नगरी में
दीवाना तेरा आया ....................

खाटू को छोड़ कर मैं कहीं और कहाँ जाऊं
सब कुछ है यहीं पाया बाबा तेरी नगरी में
दीवाना तेरा आया ....................

बाबा मुझे अपना लो बेटा हूँ मैं तुम्हारा
बझकति का भाव लाया बाबा तेरी नगरी में
दीवाना तेरा आया ....................

download bhajan lyrics (2022 downloads)