शिर्डी वाला साईं मेरा जग का पालनहार है

सांई की चोखट पर बनते बिगड़े सब काम है
शिर्डी वाला साईं मेरा जग का पालनहार है,

शिर्डी मेरी मथुरा काशी शिर्डी चारो धाम है
साईं मेरे कृष्ण कन्हियाँ साईं मेरे राम है,
महाराष्ट्र की पवन भूमि इसको मेरा परनाम है
शिर्डी वाला साईं मेरा जग का पालनहार है,

इस कोने से उस कोने तक तेरा रूप समाया है
धुप गाव और पाथरी में मेरे साईं जी का साया,
नानक भोला साईं मेरा किसी का वो घनश्याम है
शिर्डी वाला साईं मेरा जग का पालनहार है,

पीर फ़कीर वो साईं ऐसा सब के मन को भाया है,
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई दर पे तेरे आया है
है दीवाने साईं तुम्हारे सब के लब पर नाम है
शिर्डी वाला साईं मेरा जग का पालनहार है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1132 downloads)