नाचो रे भक्तो नाचो

नाचो रे भगतो नाचो साईं का टोला आया
साईं का टोला आया मस्ती का बादल छाया,

साईं प्रेम की मधिरा पी के झूम रहे नर नारी,
फूलो जैसी चंदा जैसी सब की सूरत प्यारी,
अपनी नगरियाँ को साईं ने जन्नत आज बनाया
नाचो रे भगतो नाचो साईं का टोला आया

प्रेम रंग में डूब गई है साईं राम की मस्ती,
छाई हुई है सब के दिल पर चाहत वाली मस्ती
स्वर्ग लोग वालो का दिल भी देख के लचाया
नाचो रे भगतो नाचो साईं का टोला आया

साईं नाम की माला जपके सब जोगी बेरागी,
जो भी इनके द्वार पे आया उसकी किस्मत जागी,
साईं का भोला भाला मुखड़ा सब के मन को भाया
नाचो रे भगतो नाचो साईं का टोला आया

मैं साईं का दास हु कैसेल साईं है मेरे दाता,
अपनी फूटी किस्मत लेके और कहा मैं जाता
छोड़ के सारी दुनिया को मैं साईं के द्वारे आया
नाचो रे भगतो नाचो साईं का टोला आया

श्रेणी
download bhajan lyrics (1108 downloads)