सर्व सुख दायिनी मैया वरदायनीsarv sukh dayani maiya vardayani


सर्व सुख दायिनी मैया वरदायनी
हे माँ नारायणी तुहि जगतारानी

हे भवानी सदा हमपे राखना कृपा
तेरे चरणों से करना ना हमको जुदा

सर्व सुख दायिनी मैया वरदायनी
हे माँ नारायणी तुहि जगतारानी

रूप मनमोहन मुख है चन्द्रमा
तेरे आँचल में ममता का सागर घाना

सर्व सुख दायिनी मैया वरदायनी
हे माँ नारायणी तुहि जगतारानी

तू सुहागन के सर हाथ रखदे आगर
सुहागन का सिंदूर होता अमर

सर्व सुख दायिनी मैया वरदायनी
हे माँ नारायणी तुहि जगतारानी

download bhajan lyrics (1354 downloads)