श्याम श्याम गा कर नाचे वो हुई मस्तानी shyam shyam gaa kar naache vo hui mastani


राधा का दिल चोरी हुआ हुई श्याम दीवानी
श्याम श्याम गा कर नाचे वो हुई मस्तानी

खाना पीना भूल गई वो मखान चोर के प्यार में,
पलके बिछाई बैठी है हाए छलियाँ के इन्तजार में
मन ही मन में सोचे अपनी प्रेम कहानी
श्याम श्याम गा कर नाचे वो हुई मस्तानी

चुरनी ओह्डी गोते दार माथे टिका सजा लिया
गले में हार कानो में झुमके नैनो में काजल डाल लियां
पगली पगली सी हो गई राधा जो थी सयानी
श्याम श्याम गा कर नाचे वो हुई मस्तानी

सपने सजा रही है दिल में इक दिन श्याम आएगा
कहे करिश्मा बन के दूल्हा राधा को ले जायेगा
मीनू ने श्याम तेरे नाम कर दी जिंदगानी
श्याम श्याम गा कर नाचे वो हुई मस्तानी

श्रेणी
download bhajan lyrics (983 downloads)