शिर्डी वाले बाबा कभी मेरी भी सुन लेना

शिर्डी वाले बाबा कभी मेरी भी सनु लेना
ये हाथ दुआ वाले मेरे सिर पे रख देना
शिर्डी वाले बाबा कभी मेरी भी सनु लेना

बड़ी आशा ले कर के तेरे दर पे आया हु,
मैं भी तो तेरा हु नही कोई पराया हु ,
थोड़ी सी जगह अपने चरणों में मुझे देना
शिर्डी वाले बाबा कभी मेरी भी सनु लेना

साईं नाथ मेरे बाबा तुम हो करुना वाले,
मुझपे भी दया करना साईं सब के रखवाले,
दो बुँदे प्यार की तुम साईं बरसा देना
शिर्डी वाले बाबा कभी मेरी भी सनु लेना

जो भी तेरे दर आया तुम ने उसे प्यार दिया,
सदा अपने भगतो पे तूने रेहमो कर्म किया,
मुझपे भी रेहम करके बाबा शरण में ले लेना
शिर्डी वाले बाबा कभी मेरी भी सनु लेना

श्रेणी
download bhajan lyrics (1132 downloads)