श्याम सुन्दर राधा के पिया

मेरे सपनो में आते है श्याम सुन्दर राधा के पिया
मेरे दिल में समाये है श्याम सुन्दर राधा के पिया

बंसी वट पर बंसी बजाये
वो तो बंसी के बजईया है श्याम सुन्दर राधा के पिया
मेरे सपनो......

चीर घाट पर चीर चुराये
वो तो चीर के चुराईया है श्याम सुन्दर राधा के पिया
मेरे सपनो.....

दुनिया जिसको ठुकरा है देती
उसे अपना बनाते है श्याम सुन्दर राधा के पिया
मेरे सपनो......

जय जय राधा
बोल बांके बिहारी लाल की जय

download bhajan lyrics (1677 downloads)