मुझे ऐसी लगानिया लगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूँ

मुझे ऐसी लगानिया लगा दे, मैं तेरे बिना पल ना रहूँ

सामने बैठे रहो, दिल को करार आएगा
जितना देखेंगे तुम्हे उतना प्यार आएगा
दिल मे प्यार वाला दीप जला दे,
मैं तेरे बिना पल ना रहूँ...

जैसे जल बिन मछली जी ना पाए
ऐसे ही तड़पुं मैं तेरे लिए श्याम
अपनी प्यारी मुरलिया सुना दे,
मैं तेरे बिना पल ना रहूँ...

दिल को चुराया तूने कुछ ना कहा मैंने
इतना तरसाया तूने, सब कुछ सहा मैंने
अपनी प्यारी सुरतिया दिखा दे,
मैं तेरे बिना पल ना रहूँ...

तेरे चरणों की धुल में मैं मिल जाऊं
अब आस यही कहीं दूर ना जाऊं
ऐसा भक्ति का रंग चड़ा दे,
मैं तेरे बिना पल ना रहूँ...

download bhajan lyrics (2457 downloads)