बाबा तेरे द्वारे पे मेरा घर जो बन जाए

बाबा तेरे द्वारे पे मेरा घर जो बन जाए
मैं जब खिड़की खोलू तेरा दर्शन हो जाए

मैं सुबह शाम बाबा तेरी वंदना गाऊगी
एहसान तेरा मानु रेहमत ये बरस जाए
बाबा तेरे द्वारे पे मेरा घर जो बन जाए

मेरी इक अभिलाषा है तू कर दे न पूरी
तू सामने हो बाबा मेरे प्राण निकल जाए  
बाबा तेरे द्वारे पे मेरा घर जो बन जाए

मेरी अखियाँ ये बाबा बस देखे बाट तेरी
मेरे दिल की धडकन  भी बस गीत तेरे गाये  
बाबा तेरे द्वारे पे मेरा घर जो बन जाए

download bhajan lyrics (1021 downloads)