शिरडी के सरताज साई जी मेरे घर आना

शिरडी के सरताज साई जी मेरे घर आना,
पुराण कीजियो काज साई जी मेरे घर आना,
साई जी मेरे घर आना बाबा जी मेरे घर आना,

साई मेरे घर भी आओ जो दिया उसे भोग लगाओ,
रखियो मोरी लाज साई जी मेरे घर आना,
मेरे शिरडी के सरताज साई जी मेरे घर आना

भीड़ पड़ी भगतो पे एह साई,
तब तब बाबा बने सहाई,
मेरी विनती बाराम बार साई जी मेरे घर आना,
मेरे शिरडी के सरताज साई जी मेरे घर आना

जिस ने भी है तुम को पुकारा,
उस को तुम ने दिया सहारा,
नागर है मोहताज साई जी मेरे घर आना,
मेरे शिरडी के सरताज साई जी मेरे घर आना

श्रेणी
download bhajan lyrics (1155 downloads)