कोई देना सहारा दे koi de na sahara de


कोई देना सहारा दे हमें तेरा सहारा है
दुनिया में सिवा तेरे नहीं कोई हमारा है

तेरे नाम पर जीना है तेरे नाम पर मरना है
मेरा रोम रोम बाबा सब कुछ ही तुम्हारा है
कोई देना सहारा दे हारे का सहारा है

है दुनिया में लाखों ही पर मांगता हूं तुमसे
जैसा भी यह पाठक है बस लाल तुम्हारा है
कोई देना सहारा दे हारे का सहारा है

मेरे जीवन की नैया तेरे हवाले हैं
तूफान है बहुत भारी बड़ी दूर किनारा है
कोई देना सहारा दे हारे का सहारा

स्वर- निशांत भागवत पाठक (भजन गायक)

download bhajan lyrics (2483 downloads)