संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में sansar ka sara sukh kewal shri ram tumhare charno me


संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में
प्रति पल प्रति छन में जपा करू तेरा नाम तुम्हारे चरणों में
संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

दीनो का दुःख हर ने वाले दुखियो पे दया करने वाले
दया सिन्धु निशावर दास करे धन धान तुम्हारे चरणों में
संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

तुमही तुम रहो मेरे मन में तेरी छवि बसी हो धडकन में
दुनिया में मिले तो मिले सदा आराम तुम्हारे चरणों में
संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

करुना निधि इतनी दया करो अपराध मेरे सब छमा करो
कोमल कुलदीप ये गुण गाये सुबहो शाम तुम्हारे चरणों में
संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

श्रेणी
download bhajan lyrics (1237 downloads)