हर दिन हर पल मन सांवरियाhar din har pal man sanwariya


हर दिन हर पल मन सांवरिया श्री श्याम श्याम ही केहता है
श्री श्याम श्याम ही केहता है मन श्याम श्याम ही केहता है
हां दूर चाहे तू बैठा है पर दिल में हमारे रेहता है

तेरी याद बड़ी तडपाती है आँखे भी मेरी भर आती है
ये अशक नही प्रेम है तेरा नैनो से मेरे जो बेहता है
हर दिन हर पल मन सांवरिया श्री श्याम श्याम ही केहता है

एह श्याम तू मेरी दोलत है पाया जो तेरी बदोलत है
राघव का खजाना नाम तेरा हर दम ही बड़ता रेहता है
हर दिन हर पल मन सांवरिया श्री श्याम श्याम ही केहता है

download bhajan lyrics (1092 downloads)