रावण तेरी लंका में आया हैravan teri lanka me aaya hai


इक बानर बलवान,
रावण तेरी लंका में आया है
फल खाए उसने बाग उजाडे,
कर दिया उसने बहुत कबाड़े
कर दिया बाग वीरान,
बड़ा उत्पात मचाया है।
इक बानर बलवान,
रावण तेरी लंका में आया है।

लंका फूंक दई बड़ी भारी,
बोल मार दी मुख से खाई
अक्षय को दिया है मार,
बड़ा घमसान मचाया है।
इक बानर बलवान,
रावण तेरी लंका में आया है।

रावण को कहना पवन पुत्र,
हैं बनके आया राम दूत हैं
नाम बताने हनुमान,
संदेशा राम का लाया है,
इक बानर बलवान,
रावण तेरी लंका में आया है।

रावण बात करो इंसाफ की,
जाकर मांगों गया की मानसी
सिया को करो ना नुकसान,
काल नहीं सबका आया है,
इक बानर बलवान,
रावण तेरी लंका में आया है

श्रेणी
download bhajan lyrics (1270 downloads)