मेरे बाबा बालक नाथ शिव शंकर के अवतार mere baba balak nath shiv shankar ke avtar


मेरे बाबा बालक नाथ शिव शंकर के अवतार
इन्हें पूजे है संसार बंदन करते बारमबार

बाबा तेरे धाम पे जा कर जो भी है ध्यान लगाता
खुशियों से झोली भर के तेरे धाम से बाबा आता
मिटे पल में दुःख सारे बाबा करते है उधार
मेरे बाबा बालक नाथ शिव शंकर के अवतार

चाहे निर्धन हो या राजा सब एक समान है बाबा
तेरे दर से ना खाली जाता हर्षित मन से गुण गाता
मेरा जीवन मेरे बाबा चरणों में अमिरत धार
मेरे बाबा बालक नाथ शिव शंकर के अवतार

मेरे पौनाहारी बाबा सारा जग है तेरा दीवाना
ऋषि मुनिओ ने योगी ने संतो ने बाबा माना
चिमटे की ध्वनी सुन कर मिट त्ते है रोग विकार
मेरे बाबा बालक नाथ शिव शंकर के अवतार

download bhajan lyrics (1220 downloads)