जबसे तेरा प्यार मिला है

जबसे तेरा प्यार मिला है,
जीने का आधार मिला है

यूँ तो पहले बहुत मिले थे,
तुझसा पहली बार मिला है,
जबसे तेरा प्यार मिला है,
जीने का आधार मिला है।

अब मैं भंवर से क्यों घबराऊँ,
नैया को पतवार मिला है,
जब से तेरा प्यार मिला है,
जीने का आधार मिला है।

अब तो स्वर्ग भी नहीं चाहिए,
तेरे भक्तों का प्यार मिला है,
जब से तेरा प्यार मिला है,
जीने का आधार मिला है।
जबसे तेरा प्यार मिला है,
जीने का आधार मिला है।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1021 downloads)