फूलों से अंगना सजाऊँगी

फूलों से अंगना सजाऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएगी,
फूलों से अंगना सजाऊँगी,
जब मैयां मेरे घर आएगी।

चन्दन चौकी बिछाऊँ,
माँ का आसन सजाऊँ,
मै तो माँ को उस पे बिठाऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएगी,
फूलों से अंगना सजाऊँगी,
जब मैयां मेरे घर आएगी।

मंगल कलश सजाऊँ,
गंगा जल भर लाऊँ,
मै तो माँ के चरण धुलाऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएगी
फूलों से अंगना सजाऊँगी,
जब मैयां मेरे घर आएगी।

केसर रोली लेकर आऊ मैं,
घिस घिस चन्दन तिलक बनाऊँ,
मै तो माँ के तिलक लगाऊंगी,
जब मैया मेरे घर आएगी
फूलों से अंगना सजाऊँगी,
जब मैयां मेरे घर आएगी।

download bhajan lyrics (1081 downloads)